फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीए की बैठक में 108 करोड़ का बजट पास 

Sun, 03 Mar 2019 01:11 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
एडीए में मीटिंग करते कमिश्नर अजयदीप सिंह। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की 73वीं बोर्ड बैठक में 108 करोड़ का बजट पास हो गया। इस दौरान महायोजना 2021 को नौ जोनों में विभक्त कर उसमेत 607 गांवों को सम्मिलित करते हुए महायोजना 2031 बनाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना के लिए भू उपयोग परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ। इसके अलावा छेरत के पास जेके सीमेंट एवं मथुरा रोड पर फूड प्रोसेसिंग यूनिट के लिए भू उपयोग परिवर्तन का प्रस्ताव भी स्वीकृत हुआ। अब इन सभी प्रस्तावों को अनुमति के लिए शासन को भेजा जा रहा है। 

अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने कांशीराम शहरी गरीब आवासीय योजना के तहत बने ईडब्लूएस भवनों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास करने के लिए नगर निगम से तालमेल बैठाकर काम करने के आदेश दिये। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान का पुनरीक्षण करते हुए इसका प्रेजेंटेशन उपाध्यक्ष एडीए के समक्ष भी कराया जाए ताकि यह पता चल सके कि कितना निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है और कहां-कहां काम चल रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर डीएम एवं प्राधिकरण उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह, अपर निदेशक कोषागार डा. दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया, अधीक्षण अभियंता एसवी पाल, धर्मेंद्र सारस्वत, देवेंद्र कुमार, कैलाश सिंह, सस्मित कटियार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


बोर्ड बैठक में पारित हुए महत्वपूर्ण प्र्रस्ताव --
- प्राधिकरण का 108 करोड़  का बजट सर्वसम्मति से पास
- सेलुलर मोबाइल की गाइड लाइन अधिकृत 
- सीएनजी गैस एवं बायो डीजल के प्रावधानों को जोनिंग रेगुलेशन पर अनुमति
- पीएम आवास शहरी के लिए लेखराजपुर, सहारनपुर की भूमि उपयोग परिवर्तन 
- गांव ल्होसरा में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भू उपयोग परिवर्तन को सहमति 
- बरौला जाफराबाद व ऐलमपुर की भूमि के मुआवजे के भुगतान को समिति गठित 
- उत्तर प्रदेश ईबीसीबी कोड की अधिसूचना में संशोधन का प्रस्ताव पारित
- विशेष अनुमति से स्वीकृत मानचित्रों की स्वीकृति को मिली सहमति 
- रेजीडेंशियल जोन बढ़ाए जाने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा
- प्राधिकरण योजनाओं में निर्माण व विकास कार्य में विचलन पर सहमति 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें