फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathtras News: प्रकाश नगर में टूटी पड़ीं पुलिया, वाहन चालक और स्थानीय लोग परेशान, नहीं हो रहा समाधान

Thu, 30 Jul 2026 02:11 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

टूटी पुलियाओं के कारण सबसे अधिक परेशानी ढकेल व ठेला लगाने वाले लोगों को हो रही है। संकरी पुलिया और बड़े गड्ढों की वजह से उनकी ढकेल बार-बार पलट जाती है, जिससे सामान भी खराब हो रहा है। दोपहिया वाहन चालक भी संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रकाश नगर में अलग-अलग स्थानों पर टूटी पड़ी नाली की पुलिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद नगर के प्रकाशनगर क्षेत्र में नालियों पर बनीं पुलिया पिछले काफी समय से टूटी पड़ी हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक उनकी मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


टूटी पुलियाओं के कारण सबसे अधिक परेशानी ढकेल व ठेला लगाने वाले लोगों को हो रही है। संकरी पुलिया और बड़े गड्ढों की वजह से उनकी ढकेल बार-बार पलट जाती है, जिससे सामान भी खराब हो रहा है। दोपहिया वाहन चालक भी संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

नगर पंचायत सदस्य उमेश शर्मा एवं रेशमी शर्मा ने बताया कि इस बारे में कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। चेयरमैन प्रतिनिधि राधारमन अग्रवाल ने बताया कि बोर्ड की बैठक में पुलियाओं के पुर्ननिर्माण पर चर्चा हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कराया जाएगा।

टूटी पुलियाओं के कारण रोजाना लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार वाहन और ढकेल गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।-गणेशीलाल, स्थानीय निवासी।

विज्ञापन

लंबे समय से टूटी पुलियाओं से परेशान हैं। कई शिकायतों के बाद भी इनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। प्रशासन को जल्द से जल्द इनकी मरम्मत करानी चाहिए।-ओमप्रकाश, स्थानीय निवासी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें