फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कालिख फेंकने के मामले में कार्रवाई न होने पर जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मजरा नयावास में गांव के बाहर लगे आंबेडकर के चित्र वाले बोर्ड पर कालिख फेंकने के मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए दलित समाज के लोगों ने बुधवार सुबह 8:00 बजे जाम लगा दिया। इसके कारण गांव से चंगेरी, भटौला, दौलतपुर की ओर आने जाने वाले राहगीर परेशान रहे।
विज्ञापन




पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन गुस्साए लोग आरोपियों से माफी मंगवाने की मांग को लेकर अड़े रहे। इस दौरान नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। चौकी प्रभारी उमेश चंद्र शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि नगर पंचायत से नया बोर्ड लगवाने की बात कही जा रही है, साथ ही थाने में तहरीर दें, जिससे उनका मुकदमा दर्ज किया जा सके। इसके बाद साढ़े दस बजे जाम खोल दिया। थाना पुलिस ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें