फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वलीमा में बीफ काउंटर का स्टीकर लगाने पर विवाद, मारपीट-हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रविवार रात दावत ए वलीमा में बीफ काउंटर का स्टीकर लगाने पर हंगामा हो गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष जवां के बेटे आकाश के साथ हाथापाई की गई और उनके दोस्त को पीट दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाने में भी देर रात तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में कैटर्स समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। कैटर्स का कहना है कि यहां संरक्षित पशु का मीट नहीं था। गलती से स्टीकर लग गया था। बाद में पुलिस अधिकारियों ने थाने पर जमा भीड़ को समझाकर भेज दिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ( एफएसडीए) ने भी रात में ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कोरमा आदि खानपान सामग्री के नमूने लिए हैं।

रविवार रात को सिविल लाइंस क्षेत्र के शहनाई गेस्ट हाउस में धौर्रा के एक युवक और जीवनगढ़ की एक युवती के निकाह के बाद दावत ए वलीमा चल रही थी। इसी में शामिल होने के लिए आकाश अपने दोस्त गौरव व कुछ अन्य लोगों के साथ आए थे। इनका आरोप है कि उन्हें खाने-पीने के स्टॉल पर बीफ कोरमा का स्टीकर लगी हुई टेबल सजी मिली, जिसका वीडियो बनाने का कुछ लोगों ने विरोध किया। इसी पर उन्होंने गौरव को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आकाश और गौरव ने अपने साथियों व भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी। पुलिस भी बुला ली। गेस्ट हाउस में हंगामे और मारपीट की सूचना पर कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में काउंटर सजाने वाले कैटर्स व मारपीट के आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बाद में इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाना सिविल लाइंस पहुंच गए, जहां उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई।

सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि मामले में जवां चेयरमैन के बेटे के दोस्त गौरव कुमार की ओर से तहरीर मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कैटर्स और दो अन्य लोगों समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। कैटर्स ने पूछताछ में बताया है कि उसने गलती से काउंटर पर बीफ कोरमा का बोर्ड लगा दिया था। वहां पर बीफ का मीट नहीं था।




बसपा नेता से कहासुनी, अभद्रता का आरोप

मामले में एक पक्ष से पहुंचे बसपा नेता सलमान शाहिद के साथ भी कहासुनी हो गई।

बसपा नेता का आरोप है कि भाजपाइयों के दबाव में थाने में उनसे जुड़े हुए पक्ष की सुनवाई नहीं हो रही थी। इसकी जानकारी पर वे थाने गए तो वहां उनके पक्ष को धमकाया गया, अभद्रता की गई है। कुछ लोग कानून को अपने हाथ में लेना चाह रहे थे।




थाने पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, लगी भीड़

इस खबर पर प्रतीक चौहान, मोहित शर्मा, नितिन काजल, प्रत्यक्ष पंडित, शशांक पंडित, गौरव राजपूत आदि भाजपा कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए। इस जानकारी पर एसपी यातायात प्रवीण कुमार, सीओ तृतीय सर्वम सिंह, सीओ द्वितीय कमलेश कुमार, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अलावा, क्वार्सी, बन्नादेवी आदि मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें