फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मजदूर की आंख से आर पार हुई सरिया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल के मोहल्ला पल्लेदार पाड़ा निवासी एक 22 अशरफ की जेवर में काम के दौरान मौत हो गई। निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल से गिरी एक सरिया युवक की आंख में घुसते हुए पार हो गई।
विज्ञापन


पिता कलुआ ने बताया है कि अशरफ कई सालों से लिंटर में लोहे का जाल बांधने का काम करता था। बुधवार को वह अपने चार अन्य साथियों के साथ जेवर की भूपसिंह कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान पर काम करने गया था। दोपहर को जब वह नीचे खड़े होकर सरिया उठा रहा था, तभी अचानक चौथी मंजिल से एक सरिया नीचे गिरी। शोर सुनकर अशरफ ने जैसे ही ऊपर की ओर देखा, सरिया सीधे उसकी आंख के पास से होते हुए आर-पार हो गई। उसके साथी पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अशरफ अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी। उसने अपने पीछे दो बच्चों व पत्नी को रोता हुआ छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें