फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालसपुर में महिला की गोली मारकर हत्या

Mon, 17 Sep 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। सासनीगेट क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के चंद समय बाद देहली गेट के गांव तालसपुर में दो लोगों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए शव जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ देहली गेट अवधेश कुमार ने बताया कि गांव तालसपुर निवासी अनवार का घर गांव बाहर खेतों के किनारे है। अनवार गांव की ही मीट फैक्ट्री में काम करके अपने चार बच्चाें का पालन पोषण करता है। रविवार रात करीब आठ बजे अनवार घर से दूध लेन गया था। इसी दौरान दो लोग अनवार के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। गेट खोलने को अनवार का बेटा असलम आया। गेट खुलते ही दोनाें लोगाें से वह बात ही कर रहा था कि तभी पीछे उसकी मां शकीला (35वर्ष) आ गई। शकीला के आते ही दोनाें लोगाें में से एक ने उसे गोली मार दी। इससे शकीला की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य घर के गेट पर पहुंचे तो मृत शकीला को देखकर उनमें कोहराम मच गया। अनवार घर लौटा तो वह बीवी का शव देखकर हतप्रभ रह गया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
घटना के काफी देर बाद पुलिस को सूचना दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही एसओ देहली गेट कुछ घंटे पहले ही सासनीगेट में फायरिंग के घटना स्थल से तालसपुर दौड़े। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बकौल एसओ हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें