अलीगढ़ (ब्यूरो)। बन्नादेवी क्षेत्र में स्थित रेलवे रोड स्थित समर्पण कंप्लेक्स में एक रेडीमेट गरवेंट वाले ने युवकाें से बीयर पीने की क्या मना कर दी। युवकों ने ताबड़ तोड़ बीयर की खाली शीशियां फेंकी। जिससे वहां हंगामा हो गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस कंट्रोल रूम के पास रहने वाले सुरेंद्र कुमार बत्रा की समपर्ण कंप्लेक्स में रेटीमेट गारमेंट की दुकान है। सुरेंद्र बत्रा ने बताया कि ग्राहकों ने शिकायत की है कि कुछ लोग सीढ़ियाें पर बैठकर बीयर पी रहे हैं, जिससे उन्हें आने-जाने में परेशानियां होती है। दुकानदार ने उन युवकाें से वहां पर बीयर पीने की मना कर दिया। बस फिर क्या था कुछ देर बाद युवकों ने उनकी दुकान के बाहर एक के बाद एक कई बीयर की खाली शीशियां तोड़ी, जिससे वहां पर हंगामा हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। दुकानदार का कहना था कि शराब और बीयर पीने वालाें की कई बार अफसरों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन कार्रवाई न होने कारण उनके हौंसले बुलंद हो चुके हैं। खुलेआम बीयर पीने के कारण उनकी दुकानदारी पर भी आसर पड़ता है।