फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस को लेकर डीएवी में दूसरे दिन भी हंगामा

Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। फीस को लेकर लगातार दूसरे दिन भी जीटी रोड स्थित रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज में हंगामा हुआ। आज अभिभावकों ने काफी देर तक कॉलेज के गेट पर हंगामा किया। उनकी शिकायत थी कि फीस जमा करने के लिए कालेज प्रशासन द्वारा गेट नहीं खोला जा रहा है। शुक्रवार को फीस वृद्धि को लेकर छात्राओं ने डीएवी कॉलेज में हंगामा किया था। दूसरे दिन फीस वृद्धि, प्रवेश नहीं मिलने तथा फीस जमा नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने कॉलेज के गेट पर हंगामा किया। हंगामा की सूचना मिलने के बाद एडीआईओएस धर्मेन्द्र शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रधानध्यापिका से बात की। प्रधानाध्यापिक माधवी सक्सेना ने बताया कि एक बजे के बाद फीस जमा होती है। उसके पहले छात्राओं की कक्षाएं चल रही थी, इसलिए गेट नहीं खोला गया। गेट खोलने पर कॉलेज में अराजकता फैलने की आशंका थी। एडीआईओएस धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्रशासन से समस्या का समाधान करने को कहा गया है। इधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन द्वारा फीस वृद्धि समेत इंटर कॉलेज की अन्य समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को सोमवार को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें