फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को बंधक बनाकर मवेशी लूटे

Sun, 22 Jul 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली। बरला क्षेत्र में मवेशी लुटेरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोग दहशत में है। कुछ दिन पहले भी लुटेरों ने गांव गाजीपुर से फायरिंग करते हुए पशु लूटे थे वहीं शुक्रवार रात को भी बदमाश एक किसान को बंधक बनाकर पशु लूट ले गए। पुलिस से घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई है। गाजीपुर निवासी एदल गोस्वामी का घर से कुछ दूरी पर घेर है। वह शुक्र वार रात को अकेले घेर में सो रहे थे। देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें घेरकर तमंचा तान दिया। बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए और उनके दो पशु मेटाडोर में लादकर ले गए। सुबह जब वह घर नहीं लौटे तो परिवारीजन घेर में पहुंच गए। उन्हें बंधक बना देखा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने इस बारे में जानकारी होने से मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें