फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 लाख खर्च, फिर भी सड़कों पर कूड़ा

Tue, 10 Jul 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। महानगर को क्लीन बनाने के लिए कूड़ा उठाने की व्यवस्था एटूजैड के हवाले की गई थी, लेकिन इसमें सुधार नहीं हुआ। नगर निगम कूड़ा उठाने के नाम पर एटूजैड को 32 लाख रुपये प्रतिमाह से भी अधिक का भुगतान कर रहा है। हाल यह है कि महानगर के पॉश इलाके मैरिस रोड, विद्या नगर कॉलोनी की सड़कों पर भी कूड़े के ढेर दिखाई देंगे। पॉश इलाकों का नहीं बल्कि मलिन बस्तियों का भी बुरा हाल है। शहर के घने बाजारों में भी पूरे दिन भर कूड़ा उठता रहता है, भले ही जाम लगे या फिर कूड़ा उठाते वाहनों से कूड़ा उड़कर लोगों के ऊपर गिरे, इसको कोई देखने वाला नहीं। लोग अब नई मेयर शकुंतला भारती से सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें