फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी ग्रुप को उम्मीद जल्द होगा शुरू एक्सप्रेस वे

Tue, 10 Jul 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। नोएडा से आगरा तक बनकर तैयार हुए यमुना एक्सप्रेस वे का उद्घाटन होने से पहले
विज्ञापन

ही टीवी चैनलों तथा अन्य माध्यमों से प्रचार शुरू हो गया है। उसी के आधार पर संकेत मिले हैं कि 12 जुलाई को औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रस्तावित बैठक में फैसला हो जाएगा कि एक्सप्रेस-वे कब से शुरू हो जाएगा। फिलहाल जेपी के अधिकारी छिटपुट कमियों को पूरा करने में जुट गए हैं।मुख्यमंत्री 11 जुलाई को अलीगढ़ आ जाएंगे। उन्हीं के आने के बाद इस एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन की तारीख तय हो जाएगी। इससे पहले टोल टैक्स का निर्धारण होगा। सरकार की मंशा है कि इस एक्सप्रेस-वे का टोल टैक्स आगरा से दिल्ली तक की नेशनल हाईवे की सड़क से ज्यादा न हो। इस बारे में राइट्स और यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी से जो सिफारिश आई है, उस पर लॉ डिपार्टमेंट से राय ली जा रही है।एक्सप्रेस-वे पर स्पीड के बारे में भी लॉ डिपार्टमेंट से राय ली गई है। राइट्स संस्था की ओर से चार पहिया हल्के वाहन की स्पीड 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की स्पीड 65 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा प्रस्तावित की गई है। लीगल ओपिनियन मिलने के बाद ही इस बारे में राय ली जा रही है। जेपी ग्रुप के आगरा रीजन के महाप्रबंधक पीके सहगल ने फिर दोहराया है कि एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हुए तीन महीने से अधिक का समय बीत चुका है। प्रदेश सरकार को इसकी सीडी भी तैयार कर भेजी जा चुकी है। जल्द ही उद्घाटन की तारीख घोषित होनी संभावना है। इधर, यमुना एक्सप्रेस वे में फर्राटा भरने वाले वाहनों को पेट्रोल और डीजल की सप्लाई देने के लिए आईओसी ने जिकरपुर इंटरचेंज सहित छह स्थानों पर पंप का निर्माण तेजी से शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि 15 दिन के अंदर पंप स्थापित हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें