फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीएम हॉल में फायरिंग, आगजनी

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। एएमयू के हादी हसन हॉल में बुधवार की रात हुए हिंसक टकराव का शोर थमा भी नहीं था कि गुरुवार की सुबह विकार उल मुल्क हॉल में घटना हो गई। दो छात्र गुटों में टकराव और फायरिंग हुई लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। मौके पर प्रॉक्टोरियल टीम के सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। एएमयू के विकार उल मुल्क हॉल में गुरुवार की सुबह चाय पीने के दौरान दो छात्र गुटों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में मामला तूल पकड़ गया और दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति आ गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की एक बाइक फूंक दी। इस दौरान किसी ने कमरे से ही फायर कर दिया। इसका जवाब भी फायरिंग से ही दिया गया। सुबह सवेरे हॉल में फायरिंग होने से अन्य छात्र दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। ऐहतियातन हॉल के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें