फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। टप्पल के गांव सिमरौठी स्थित ननिहाल में रह रहे दरोगा के बेटे ने शुक्रवार रात को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचे को कब्जे में करते हुए शव पोस्टमार्टम भेज दिया। युवक की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मृतक के पिता ब्रजपाल सिंह लोनी (गाजियाबाद) जिले में तैनात हैं।गाेंडा के गांव पहाड़ी नगला निवासी एसआई बृजपाल सिंह की तैनाती लोनी गाजियाबाद में है। उनका बेटा लोकेश उर्फ लोकेंद्र कुमार (25) डीएस कालेज से बीकॉम फाइनल कर रहा था। शुक्रवार को वह अपनी ननिहाल गांव सिमरौठी गया था। खाना खाने के बाद सभी लोग सो रहे थे, तभी मध्य रात को परिजनों को गोली की आवाज सुनाई दी। परिजनाें ने देखा कि लोकेंद्र का शव बरामदे में पड़ा था और पास ही तमंचा भी पड़ा था। यह देख घर में विलाप शुरू हो गया और खबर पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंचे एसओ टप्पल ने तमंचे को कब्जे में किया। एसओ टप्पल ने बताया कि युवक नशे का आदी था। मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर साफ कहा जा सकता है कि युवक ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। उधर मृतक के परिजन आत्महत्या के कारण पर चुप्पी साधे हुए थे। गांव में उसके प्रेम-प्रसंग की चर्चाएं भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें