फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी ठहराव को तैयार हैं केंद्रीय कोयला मंत्री

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने भरोसा दिलाया है कि कानपुर नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का अलीगढ़ में ठहराव होने से उन्हें कोई एतराज नहीं। इस ट्रेन के ठहराव से अलीगढ़ और कानपुर के बीच भी बेहतर रेल यातायात संसाधन होंगे। मेडिकल कालेज के डा. एसए आजमी ने केंद्रीय कोयला मंत्री के सचिव से बात कर इसकी जानकारी दी है, केंद्रीय मंत्री से ट्रेन के ठहराव को लेकर भी सिफारिश करने का भरोसा दिलाया है। यही नहीं, यूथ कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन योगेश दीक्षित ने कहा है कि वह रेल राज्यमंत्री आर मुनियप्पा से मिलकर इस ट्रेन के ठहराव की मांग उठाएंगे, ताकि अलीगढ़ की जनता को राहत दिलाई जा सके। इस ट्रेन के अलीगढ़ में ठहराव होने से स्थानीय कारोबारियों, एएमयू स्टूडेंट और आम मुसाफिरों को दिल्ली और कानपुर आने जाने में सुविधाजनक सफर की सेवाएं मिल सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें