फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान से शिकायत की तो दबंगों ने चलाई गोली

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। महानगर की पॉश कालोनी सरस्वती विहार वालों को कप्तान से एक बिल्डर की शिकायत करना महंगा पड़ गया। कालोनी की समिति के पदाधिकारी जैसे ही शिकायत कर घर लौटे तो कुछ लोगों ने उनके घर पर फायरिंग कर दी। इस घटना से कालोनी वालों में दहशत व्याप्त है। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बिल्डर पर कालोनी में जबरन गेट निकालने का आरोप लगाया है। हालांकि फायरिंग की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंच गई । ज्ञान सरोवर से सटी सरस्वती विहार कॉलोनी संजय गांधी मेमोरियल सहकारी समिति द्वारा बनाई गई है। इस कॉलोनी में कुछ साइडों में समिति ने बाउंड्रीवाल करा रखी है। 76 प्लॉट वाली इस कॉलोनी में 61 मकान बने हुए हैं। कॉलोनी के पिछली बाउंड्री के सहारे एक बिल्डर ने बहुमंजिला अपार्टमेंट तैयार करा दिया है। अब यह बिल्डर अपने अपार्टमेंट का दरवाजा कॉलोनी में खोलना चाह रहा है। इसका समिति के लोग विरोध कर रहे हैं। बीती रात बिल्डर ने कॉलोनी की बाउंड्री तोड़कर अपना दरवाजा निकाल दिया। मंगलवार दुपहर इस सिलसिले में समिति के पदाधिकारी एसएसपी से शिकायत करने गए थे। एसएसपी ने उन्हें उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। कॉलोनी वाले वहां से लौटकर घरों में आ गए। इसी बीच कुछ लोगों ने कॉलोनी के ही रिटायर्ड इंजीनियर शंकरलाल शर्मा के मकान पर फायरिंग कर दी। फायरिंग से इंजीनियर की बैठक के जंगले का शीशा टूट गया और कारतूस अंदर कमरे में जा गिरा। वह तो भला हो कि फ्रैक्चर होने के कारण इंजीनियर कमरे में लेटे हुए थे, अन्यथा उनको गोली लग भी सकती थी। फायरिंग होने पर इलाके के लोग एकत्रित हो गए। बाद में इंजीनियर के बेटे दुष्यंत कुमार ने पुलिस बुला ली। लोगों का आरोप था कि यह फायरिंग केवल दहशत पैदा करने और हमारे विरोध को दबाने के इरादे से की गई है। एसओ क्वारसी के अनुसार फायरिंग हुई है। मगर तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें