फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में डकैती करने वाला गैंग चढ़ा हत्थे

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और नई दिल्ली-भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में हुए डकैतियों से सकते में आये रेल प्रशासन को मंगलवार को चैन मिला, जब डकैतों गिरोह के एक प्रमुख सदस्य आबिद को पुलिस ने दबोच लिया। आबिद ने बताया कि उसने अपने एक दर्जन साथियों के साथ 21 मार्च से 25 अप्रैल के बीच तीन ट्रेन डकैतियों को अंजाम दिया। इसमें अल्ताफ उर्फ नूर मियां निवासी बाईकला छर्रा, रईस निवासी शाहजमाल, बॉबी निवासी बरला सहित जमालपुर, शहंशाहबाद और नगला पटवारी के एक दर्जन बदमाश हैं जिनका वह नाम नहीं जानता है। गैंग में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाला बॉबी ट्रेनों को कहीं भी रोकने में माहिर है। एसओ जीआरपी एके गौतम ने बताया कि गिरोह के सरगना सिराज का उसकी रखैल के बेटों ने 26 अप्रैल को शहंशाहबाद में कत्ल कर दिया था। इस खुलासे के लिए राजामंडी चौकी प्रभारी अजय कुमार, सर्विलांस टीम ने पिछले तीन दिनों से अलीगढ़ में डेरा जमाया था। अलीगढ़ के प्लेटफार्म नंबर दो से देर रात गिरफ्तार हुए आबिद के पास से चाकू, लूटा गया मोबाइल, नशीला पाउडर बरामद हुआ है। इसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें