फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूते के निशान बताएंगे किसने फूंका शिक्षामित्रों का रिकॉर्ड

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। बीएसए दफ्तर में शिक्षामित्रों का रिकॉर्ड जलाने वाला अपने निशान छोड़ गया है। आरोपी के जूते के निशान उसकी पहचान बता रहे हैं। आग लगाने की घटना में एक ही व्यक्ति के शामिल होने की बात सामने आ रही है। फॉरेंसिक टीम की जांच में दरवाजे और तालों का टूटना भी अलग ही कहानी बयां कर रहा है। टीम ने शुक्रवार को शिक्षामित्रों के रिकॉर्ड की राख में साढ़े तीन घंटे तक सबूत खंगाले। आरोपी के हाथ और पैर के निशान उठाए। घटना स्थल के फोटो भी लिए। बीएसए दफ्तर में गुरुवार को लगाई गई आग का जल्द ही खुलासा हो सकता है। दफ्तर की हर दीवार पर आरोपी की उंगलियों के निशान मिले हैं। दफ्तर की बाहरी जमीन और दीवार भी जूते के निशान मिले हैं। जांच टीम की मानें तो आरोपी ने स्पोर्ट्स शूज पहने हुए हैं। एक ही डिजाइन वाले सोल के निशान जगह-जगह मिले हैं। दफ्तर की ऊपरी मंजिल की दीवार और दरवाजे पर मिले हाथ के निशान भी एक ही व्यक्ति के मालूम हो रहे हैं। शुक्रवार को सुबह फॉरेंसिक टीम बीएसए दफ्तर पहुंच गई। साढ़े तीन घंटे तक दफ्तर के एक-एक कोने में जांच की। कई जगह फोटो लिए। हाथ और जूतों के निशान उठाए। कमरे में पड़ी रिकॉर्ड की राख को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें