फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! मास्साब ने हमें दिया धोखा, न्याय दिलाओ

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। एक साल बर्बाद होेने से गुस्साई छात्राएं अपने ही कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को लेकर शुक्रवार को एसएसपी के पास पहुंच गई। एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ को सौंप दी है और सात दिन के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। विश्वविद्यालय छात्र संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन भोलू सिंह एवं महासचिव अमित गोस्वामी के नेतृत्व में एसवी कॉलेज मनोविज्ञान विज्ञान विभाग की छात्राएं मीनू गुप्ता, पूजा वार्ष्णेय आदि एसएसपी कार्यालय पहुंची। उनका कहना था कि एसवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके दीक्षित ने उनके साथ धोखाधड़ी की है, जिसकी वजह से उनका कैरियर बर्बाद होने के कगार पर है। गांधी पार्क थाने के अधिकारियों ने मामला दर्ज नहीं किया। छात्राओं का कहना है कि प्राचार्य द्वारा शुल्क लेकर प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया गया। नामांकन संख्या के आधार पर प्रथम वर्ष की परीक्षा में भी शामिल कराया और आश्वासन दिया गया कि रोल नंबर बाद में मिल जाएगा। परीक्षा फल नहीं आने पर डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से संपर्क किया। उनका कहना था प्रवेश फार्म एवं प्रवेश शुल्क विश्वविद्यालय में जमा ही नहीं किया गया है। छात्र नेता अमित गोस्वामी ने बताया कि एसएसपी ने सीओ प्रीति सिंह को जांच सौंप दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि छात्राओं को न्याय नहीं मिला तो भूख हड़ताल करेंगे। पंकज आर्य, चेतन सैनी, महिमा जिंदल, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. एके दीक्षित का कहना है कि आज कॉलेज के लिपिक को रजिस्ट्रार के पास भेजा गया था। रजिस्ट्रार ने एक फरवरी के बाद बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें