फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर रोडवेज ने बढ़ाई बसों की संख्या

Sun, 19 Oct 2014 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। दिवाली पर मुसाफिरों की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने भी मुनाफा कमाने की पूरी तैयारी कर ली है। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए भी तैयारी की गई है और रविवार से अगले छह दिन तक के लिए विभिन्न रूट पर बसों की संख्या दोगुनी कर दी गई है।
विज्ञापन

आरएम रोडवेज आरिफ सकलैन ने बताया कि 19 अक्तूबर से यात्रियों के आने-जाने की संख्या बढ़ जाएगी। जिसे देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आम दिनों की तुलना में बसों की संख्या दोगुनी से अधिक कर दी गई है। 19 अक्तूबर को जहां 225 बसें चलेंगी, वहीं 20 से लेकर 26 अक्तूबर तक 370 बसें लगातार चलेंगी। अलीगढ़ शहर के तीनों डिपो से पलवल, दिल्ली और आगरा रूट पर 120 बसें चलेंगी। वहीं हाथरस से दिल्ली-आगरा के लिए 50 बसें चलेंगी। एटा डिपो से पहले की तरह निर्धारित रूट पर सबसे अधिक 90 बसें रोजाना छह दिन तक चलाई जाएंगी। आरएम ने बताया कि सभी रूट पर बसों के सफल संचालन के लिए स्टाफ की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद कर दी गई हैं। वहीं विभाग द्वारा निर्धारित टारगेट पूरा करने वाले चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें