फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोवर के आसपास के लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी

Fri, 26 Sep 2014 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। सरयू पार लीला के बाद अचल सरोवर पर सन्नाटा हो गया है। अब रंगीन रोशनी में डूबा अचल सरोवर एक साल बाद ही देखने को मिलेगा। लेकिन अगर पूरा शहर संगठित प्रयास करे तो यह सरोवर हर रोज रोशन रह सकता है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजेश राज जीवन ने गुरुवार को यहां पहुंच कर अमर उजाला के अभियान से जुड़ कर आसपास के लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों से कहा कि धार्मिक महत्व वाले सरोवर को मल मूत्र त्याग करने की जगह न बनने दें। खुद भी समझे और दूसरों को समझाएं। तय हुआ कि गंदगी फैलने से रोकने के लिए नगर निगम से खाली पड़ी नजूल की जमीन पर एक शौचालय बनवाया जाए। जिसके लिए नगर आयुक्त से मिल कर मांग उठाई जाएगी। ताकि गरीबों को स्वच्छता के साथ शौच की सुविधा मिले और सरोवर को इस गदंगी से निजात मिले।
विज्ञापन

देवी देवताओं पर चढ़े फूल और पूजन की सामग्री का विसर्जन करने के लिए यहां एक डस्टबिन या कुंड की व्यवस्था हो। जहां से नगर निगम फूलों की खाद बनाने के लिए फूलों का कचरा उठा सके और दूसरी सामग्री को एक निश्चित समयांतराल पर हजारा नहर के बहते जल में प्रवाहित किया जाए। इस व्यवस्था को प्रचारित प्रसारित कर नियमित कराया जाए तो सरोवर में फैलने वाली गंदगी को रोका जा सकेगा। इस मौके पर सोनू राज, सुनील चौहान, सोम कुमार, सत्यप्रकाश शर्मा, जगदीश सविता, अनिल राज चौहान, गौरव माहौर, अंशुल गुप्ता, कंचन शर्मा, विनीत कौशल, महेश उपाध्याय, रैना कुमार ने जल को हाथ में लेकर सफाई अभियान छेड़ने का संकल्प लिया। वहां फैली धार्मिक पुस्तकों को बटोर कर एक जगह रखवाया गया।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें