अलीगढ़। छात्र रालोद नेताओं की बुधवार को एसवी कालेज के प्राचार्य से नोकझोंक हो गई। छात्रों का कहना है कि गत दिनों सीट वृद्धि को लेकर छात्र रालोद द्वारा कालेज में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र मो. आसिफ का आरोप है कि जब वह बुधवार को कालेज पहुंचा तो प्रॉक्टर डॉ. महेश चंद्र ने रोककर हड़काया और पूछा कि रालोद के धरने में तुम क्यों बैठे। छात्र का यह भी आरोप है कि प्रॉक्टर ने उसे कालेज से निकाल देने की धमकी दी। सूचना पर छात्र नेता जियाउर्रहमान पहुंच गए। इसको लेकर प्राचार्य से छात्र नेताओं की नोकझोंक हो गई। छात्र नेता का कहना है कि गुरुवार को वे लोग रालोद विधायक एवं नेताओं के साथ कालेज में जाएंगे। छात्र रालोद के किसी छात्र का उत्पीड़न हुआ तो बर्दाश्त नहीं करेंगे।
---