अलीगढ़। जिले में अघोषित विद्युत कटौती को लेकर व्यापारियों में बेहद आक्रोश है। इस मसले पर व्यापार मंडल मिश्रा गुट की बैठक में कहा गया कि व्यापारी सबसे ज्यादा बेहाल हैं। काम धंधे चल नहीं पा रहे। ऐसे में मजदूरों को भी काम नहीं मिल रहा। इस मौके पर साफ कहा गया कि अगर 15 दिन में जिला कटौती मुक्त न हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे। इस मौके पर ज्ञानचंद वार्ष्णेय, हाजी असलम, सुरेश चंद पेठे वाले, सरदार ढाल सिंह, ओपेश अग्रवाल, संजय सिंह राना, सरदार जसविंदर सिंह बॉबी, राजेश गौतम, शिवकुमार गोयल, मो. इनाम, सरिता माहेश्वरी, कल्पना वार्ष्णेय, मोना सिंह, पुष्पा गुप्ता आदि थे।