फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं पर फायरिंग..जमकर पीटा

Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। महानगर के जयगंज इलाके में सपा नेताओं की आपसी रार फिर सुर्खियों में है। रविवार देर शाम दो सपा नेताओं पर चौराहे के पास उस समय घेरकर फायरिंग कर दी गई, जब वह कुछ मित्रों के साथ बैठे थे। इस दौरान एक नेता तो बचकर निकल गए, जबकि दूसरे को जमकर पीटा भी गया। हमले में सपा के महानगर महामंत्री गंभीर रूप से जख्मी हुए, जिन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस इस घटना को शनिवार के झगड़े से जोड़कर देख रही है और हमले में बच गए सपा नेता का भी यही मानना है। देर रात इस संबंध में मुकदमे की औपचारिकताओं पर काम चल रहा था।
विज्ञापन

हुआ यूं कि मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के पूर्व जिलाध्यक्ष कालीचरन यादव निवासी जयगंज, सपा के महानगर महामंत्री दिनेश यादव निवासी लोधी विहार अपने कुछ मित्रों के साथ सासनी गेट चौराहे के पास ईशा नगर स्थित कालीचरन के कमरे पर बैठे थे। आरोप है कि तभी नामजद हाथों में लाइसेंसी रायफल, रिवाल्वर आदि असलहे लेकर कालीचरन को पुकारते हुए कमरे में घुस आए। उन्होंने अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान कालीचरन तो बचकर छत पर भाग गए, जबकि हमलावरों ने दिनेश पर फायर झोंका और बटों से जमकर पीटा भी।
इसी बीच शोरशराबे भीड़ एकत्रित होने पर हमलावर भाग गए। खबर पर एसओ सासनी गेट पहुंचे। आनन-फानन घायल दिनेश को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से काफी संख्या में खोखा कारतूस बरामद किए हैं। कालीचरन यादव की मानें तो शनिवार को जो झगड़ा प्रेमपाल यादव व सुशील यादव पक्ष में हुआ है। इस झगड़े का जिम्मेदार प्रेमपाल ने कालीचरन को माना है। इसी वजह से बदले की नीयत से कालीचरन पर हमला किया गया, मगर दिनेश हत्थे चढ़ गए तो उन्हें घायल कर दिया। एसओ सासनी गेट के अनुसार इस मामले में घायल दिनेश व कालीचरन ने मौखिक तौर पर प्रेमपाल यादव निवासी जयगंज, पंकज यादव निवासी महेंद्र नगर व प्रेमपाल के कुछ परिजनों के नाम हमलावरों में बताए हैं। यह लोग फरार हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। देर रात तक लोग थाने में बैठकर तहरीर देने व मुकदमा दर्ज कराने की औपचारिकताओं में जुटे थे। बता दें कि आरोपियों में प्रेमपाल सपा से जुडे़ हैं, जबकि पंकज अधिवक्ता पुत्र है।
विज्ञापन

--------
अस्पताल में डॉक्टरों से भिड़े सपाई
जिला अस्पताल में घायल दिनेश यादव के इलाज के दौरान डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सपा नेता आशीष मोहन यादव आदि डॉक्टरों से भिड़ गए। जहां जमकर नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ।
----

शनिवार के झगड़े में चार जेल, प्रेमपाल फरार
जयगंज में शनिवार को हुए झगड़े में पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को जेल भेजा है। एसओ के अनुसार एक मुकदमा प्रेमपाल की ओर से सुशील, सचिन उसके भाई दिनेश आदि को नामजद किया है। वहीं सुशील पक्ष ने प्रेमपाल, उसके भाई यशपाल, प्रेमपाल के बेटों आदि को नामजद किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रेमपाल जिला अस्पताल से ही पुलिस को चकमा देकर गायब हो गए, जबकि पुलिस ने यशपाल, सचिन, सुशील व दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें