फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट पर हाहाकार

Sat, 12 Jul 2014 05:31 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। आसमान से बरसी आग के कारण बिजली सिस्टम भी अधिक लोड के कारण नहीं चल पा रहा है। 132 केवी बोनेर पारेषण केंद्र की लाइनें फेल हो गईं। मेडिकल रोड बिजलीघर की ओसीबी बर्स्ट होने के कारण शुक्रवार को बिजली संकट से गुुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। तुर्कमान गेट में 600 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण पीने के पानी का संकट भी संबंधित क्षेत्र के लोगों ने झेला। अब तो बिजली विभाग के अधिकारियों को कहते देखा जा रहा है कि बारिश हो तभी सिस्टम को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

एक तो आसमान से आग बरस रही है और दूसरी ओर बिजली आंख दिखा रही है। रमजान माह में बिजली के साथ रोजेदारों को पानी का संकट भी सता रहा है। मेडिकल कालेज रोड बिजलीघर की रात को ओसीबी बर्स्ट होने के कारण गुस्साए लोगों ने 10/11 जुलाई की रात को तोड़फोड़ व स्टाफ के साथ मारपीट तक कर डाली। उसके बाद तड़के ओसीबी को बाईपास कर बिजली मिल पाई। शुक्रवार को दिन में सिस्टम को ठीक करने के कारण बिजली ठप रही। इस पर गुुस्साई भीड़ बिजलीघर पर पहुंच गई और हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। एसडीओ शादाब अहमद का कहना है कि रोस्टिंग के समय बिजलीघर की खराबी को दुरुस्त कराया गया था। इसके कारण लोगों में गुस्सा था लेकिन उन्हें समझाबुझा कर शांत कर दिया। एसडीओ का कहना है कि रात में हंगामे के दौरान भीड़ ने उनके साथ मारपीट नहीं की।
तुर्कमान गेट पर रखा 600 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की सुबह चार बजे फुंक गया। इसके कारण संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने के साथ पानी का संकट खड़ा हो गया। पूरे दिन बिजली न होने व पानी का संकट रहा। शाम को फुंके ट्रांसफार्मर के स्थान पर ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन

उधर बिजली कटौती से भी बुरा हाल रहा। सुबह 5.30 बजे से 5.45 बजे तक कटौती की गई। इसके बाद सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक कटौती की गई। इसके बाद दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक कटौती की गई।
132 केवी विद्युत पारेषण केंद्र बोनेर की लाइनों पर लोड बढ़ने के कारण उसके तार नीचे लटक गए। लाइनों के नीचे लटकने से उनके नीचे से मेडिकल कालेज रोड बिजलीघर की 33 केवी की लाइन भी गुजर रही है। 132 केवी लाइन लटकीं तो दोनों लाइनों के बीच में गैप कम रह गया और बोनेर पारेषण केंद्र की बिजली ठप हो गई। दोपहर 1.25 बजे से 1.50 बजे तक बोनेर पोषित शहर के सभी बिजलीघरों की बिजली ठप हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें