फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश में अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन आज

Sat, 12 Jul 2014 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के तत्वावधान में 12 जुलाई को शाम 7.30 बजे से नुमाइश मैदान स्थित कृष्णांजलि सभागार में अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई राज्यों की कवयित्री शामिल होंगी। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. गोपालदास नीरज ने बताया कि कवयित्री सम्मेलन नारी सशक्तिकरण को समर्पित रहेगा। नीरज ने कहा कि सम्मेलन में गाजियाबाद की डॉ. सरिता शर्मा, चितौड़गढ़ की दीपिका माही, मुंबई की प्रज्ञा विकास, दिल्ली की डॉ. कीर्ति काले के अतिरिक्त रेहाना शाहीन, डॉ. अनुसपन, ममता शर्मा, शालिनी सरगम, मुमताज नसीम, महक भारती, कीर्ति माथुर आदि अपनी कविता एवं गीतों के माध्यम से श्रोताओं से रू-ब-रू होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें