फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूटपाट

Wed, 30 Apr 2014 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
छर्रा। क्षेत्र के छर्रा-अतरौली मार्ग स्थित चकोरी प्लांट के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर दिनदहाड़े एक युवक से बाइक, एक मोबाइल और नकदी लूट ली। लूट की घटना के बाद से पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट अंकित कराई है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला पठानान निवासी मुकेश गुप्ता पुत्र बालकिशन गुप्ता अपनी बाइक से मंगलवार दोपहर 2 बजे अपने रामपुर स्थित भट्ठा पर गए थे। उन्होंने भट्ठे पर काम करने वाले सुनील कुमार निवासी गांव रामपुर को कुछ सामान लेने बाइक से कस्बा भेजा। जैसे ही सुनील चकोरी प्लांट के नजदीक पहुंचा। एक बाइक पर सवार बदमाश आए और उसकी बाइक को ओवरटेक करते हुए रुकवा लिया। जब तक वाह कुछ समझ पाता बाइक सवारों ने उससे माल निकालने को कहा। सुनील ने बदमाशों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह डर गया। बदमाश उसके पास से बाइक, 3 हजार रुपये और एक मोबाइल लूट कर ले गए। लूटपाट के बाद किसी राहगीर को उसने रोका और फोन लेकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की चारों तरफ तलाश की, लेकिन कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी। पीड़ित ने थाने में अज्ञात बदमाशों के रिपोर्ट अंकित कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें