फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरे कक्ष में वार्ड ब्वाय को पीटा, हंगामा

Tue, 25 Mar 2014 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। मलखान सिंह जिला अस्पताल में एक्सरे कराने के मसले पर मरीज के तीमारदारों की भीड़ ने जबरदस्त हंगामा करते हुए स्टाफ के मारपीट की तथा कपड़े तक फाड़ दिए। मौके की नजाकत को भांपते हुए स्टाफ ने एक्सरे विभाग के सभी दरवाजे बंद कर खुद को अंदर ही कैद कर लिया अन्यथा भीड़ कुछ भी करने पर आमादा थी। भीड़ ने बंद दरवाजों में लात मारकर उन्हें तोड़ने तक का प्रयास किया। तब तक मौके पर पुलिस पहुंच गई और सीएमएस डॉ. एके सिंह भी पहुंच गए। हंगामा करते लोगों को समझाकर शांत किया और मरीज का एक्सरे कराकर हंगामा शांत किया। एडीए कॉलोनी माबूद नगर निवासी सैयद कमर हैदर को रविवार की रात 11 बजे शाहजमाल स्थित दरगाह शमसुल आरफीन के सामने अज्ञात लुटेरों ने चाकू से प्रहार कर 5500 रुपये लूट लिए थे। घायल को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। घायल के गले व हाथ में चाकू लगे हैं। डॉक्टरों ने एक्सरे एडवाइज किया तो वार्ड चार से उसे एक्सरे कराने के लिए उसके परिजन स्ट्रेचर पर लेकर आए। घायल कमर हैदर का कहना है कि एक्सरे करने के लिए उन्हें बार-बार अंदर बुला लिया जाता और फिर बाहर निकाल दिया जाता। जब उनके बेटे उन्हें एक्सरे के लिए लेकर अंदर गए तो वार्ड ब्वाय असगर अली ने स्ट्रेचर में लात मारकर कह दिया कि बाहर ले जाओ, बाद में आना। इसी पर हंगामा हो गया। घायल के बेटों तथा वार्ड ब्वाय में मारपीट हो गई। मारपीट व गाली गलौज से हंगामा बढ़ गया। भीड़ एक्सरे विभाग के अंदर घुसी जा रही थी। मौके की नजाकत को देखते हुए स्टाफ ने विभाग के सभी दरवाजे बंद कर खुद को अंदर ही बंद कर लिया। घायल के बेटे तथा भीड़ दरवाजों को तोड़कर अंदर जाने का प्रयास कर रही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई तो परिजन बोले के वह घायल को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज ले जा रहे हैं। पुलिस ने हंगामा करते लोगों को समझाया तो सीएमएस डॉ. एके सिंह अपने साथी डॉक्टरों को लेकर पहुंचे। वहां उन्होंने घायल व तीमारदारों की बात सुनी और एक्सरे करा दिया।
विज्ञापन

एक्सरे विभाग के वार्ड ब्वाय असगर अली का आरोप है कि उसके साथ मारपीट कर शर्ट फाड़ दी तथा शर्ट की जेब से ढाई हजार रुपये लूट लिए। एक्सरे विभाग के स्टाफ ने कमर हैदर के स्ट्रेचर में लात मारने के आरोप को निराधार बताया। कहा कि बच्चे का एक्सरे पहले होना था, उसके बाद एक्सरे करने को कहा था लेकिन मरीज के बेटों ने हंगामा कर मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें