फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार और कोचिंग संचालक कराएंगे परीक्षा

Sun, 02 Mar 2014 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में इस बार भी नकल माफिया का दबदबा रहेगा। विभागीय अधिकारियों से सेटिंग कर माफिया ने नकल के चुस्त इंतजाम कर लिए हैं। चाचा-चाची, मौसा-मौसी व अन्य रिश्तेदारों को कॉलेजों में कक्ष निरीक्षक बनाया गया है। वहीं कई कॉलेजों में कोचिंग सेंटर संचालकों को कक्ष निरीक्षक बनवाया है। विभाग की ओर से भी इन शिक्षकों का सत्यापन नहीं कराया गया है। सूत्रों की मानें तो शिक्षकों की जो सूची वित्तविहीन कॉलेज प्रबंधकों ने भेजी थी उन्हीं को डीआईओएस कार्यालय से कक्ष निरीक्षक बना दिया। सूची का सत्यापन कराने तक की जहमत विभाग ने नहीं उठाई। बताया जा रहा है कि इन सूचियों में ज्यादातर नाम परीक्षा केंद्र संचालकों के चहेतों के हैं। वहीं बड़ी संख्या में कोचिंग संचालक भी कक्ष निरीक्षक बन गए हैं। उन्होंने डयूटी भी मनचाहे केन्द्र पर डलवा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें