फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 03 Aug 2013 05:33 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगीरी (अलीगढ़)। गांव मलसई स्थित तालाब में शुक्रवार को मगरमच्छ देखे जाने से लोगों में दहशत फैल गई। गांव वालों ने वन विभाग के अधिकारियाें को सूचित किया लेकिन कोई नहीं पहुंचा। ग्रामीणाें ने खुद ही जाल डालकर मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह हाथ नहीं आया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक तालाब है जिसमें घरों का पानी जाता है। शुक्रवार सुबह तालाब में कुछ लोगों ने मगरमच्छ देखा। यह खबर पूरे गांव में फैल गई। वहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। दोपहर को एक बार फिर मगरमच्छ किनारे पर आया और भीड़ को देखकर फिर पानी में घुस गया। गांव वालों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी लेकिन कोई भी गांव में नहीं पहुंचा। गांव के पास से नीम नदी निकलती है जो कि तालाब से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर है। नदी में इस समय पानी भी नहीं है। हरेक के मन में यही सवाल है कि आखिर मगरमच्छ तालाब में कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें