फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक की छुट्टी, श्यौराज जीवन राष्ट्रीय सचिव

Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। कांग्रेस में केंद्रीय नेतृत्व और संगठन में बड़ा फेरबदल होने के साथ ही अलीगढ़ में भी इसका व्यापक असर हुआ है। केंद्र में पहले खेल मंत्री अजय माकन और बाद में रेलमंत्री सीपी जोशी ने इस्तीफा दिया है। अब सोमवार को मंत्रिमंडल में इसकी भरपाई की जाएगी। संगठन में भी पार्टी आलाकमान ने कई बदलाव कर दिए हैं। यहां से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल को पद मुक्त कर यह जिम्मेदारी अब राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्यौराज जीवन को दे दी गई है। एमएलसी विवेक बंसल भी इस फेरबदल को अब तक समझ नहीं पाए हैं। वहीं, श्यौराज जीवन ने कहा है कि इसमें विवेक बंसल का बड़ा योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें