फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राविधिक शिक्षा के दफ्तर में हंगामा

Tue, 04 Jun 2013 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। निजी पॉलीटेक्निक कालेज के छात्रों को रोल नंबर को लेकर बांसमंडी चौराहा केपास प्राविधिक शिक्षा के दफ्तर में जमकर हंगामा हुआ। कालेज संचालकों व मैनेजरों की प्राविधिक शिक्षा सचिव से जमकर कहासुनी हुई। अलीगढ़ के एक कालेज के संचालक पर उन्हें धमकाने का भी आरोप लगा।
विज्ञापन

अलीगढ़ के चंडौस स्थित राजारामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी एंड मैनेजमेंट के संचालक निर्भय सिंह कुछ लोगों के साथ सोमवार को प्राविधिक शिक्षा सचिव के दफ्तर आए थे। वे अपने कालेजों के छात्रों के रोल नंबर जारी किए जाने की जानकारी लेने आए थे। सचिव द्वारा रोल नंबर जारी करने से इंकार किए जाने पर निर्भय सिंह और उनके साथ आए लोग भड़क गए। उनकी सचिव से कहासुनी हो गई। सचिव ने तीन दिन के अंदर रोल नंबर जारी किए जाने का लिखित आश्वासन दिया। कॉलेज संचालक निर्भय सिंह का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद छात्रों के रोल नंबर जारी नहीं किए गए। सचिव ने तीन जून को रोल नंबर जारी करने की बात कही थी। अब उन्होंने तीन दिन के अंदर रोल नंबर जारी करने का आश्वासन दे दिया है। धमकी व अभद्रता जैसी कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें