फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के विवाद में गोली मारी

Tue, 04 Jun 2013 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
dअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गंगीरी । थाना दादों के गांव नाह में शराब के लिए गिलास मांगने को लेकर एक युवक को गोली मार दी। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना दादों के गांव नाह निवासी ऋषिपाल माहेश्वरी गांव में ही परचून की दुकान करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम उनका बेटा राहुल माहेश्वरी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति दुकान पर आया और राहुल से शराब पीने के लिए गिलास मांगा। मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि मामला बढ़ने पर आरोपी ने राइफल से फायरिंग कर दी। इससे गोली राहुल के कंधे से लगती हुई निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग भागे तो आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसओ सुभाषचंद्र का कहना है कि दोनों एक ही पास बैठे थे, इसी दौरान गोली चलने से राहुल घायल हो गया। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। वहीं गांव में चर्चा है कि एक युवती को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी के चलते यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें