फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में बारातियों ने किया हंगामा, दुल्हन का शादी से इनकार

Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
छर्रा। बरला के गांव फजलपुर में रविवार की शाम बारात चढ़त के दौरान बारातियों ने शराब पीकर हंगामा कर दिया। इसी को लेकर बारातियों और घरातियों में मारपीट हुई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने करीब एक दर्जन से अधिक बारातियों को बंधक बना लिया, जबकि अन्य बाराती मौके से फरार हो गए। हालात बिगड़ते देख दुल्हन ने शादी से इनकार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और बंधक बारातियों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

गांव फजलपुर निवासी वासुदेव की पुत्री की शादी थाना गभाना के पन्नालाल के पुत्र कुलदीप से तय हुई थी। रविवार शाम बारात गांव पहुंची। दूल्हा और दुल्हन पक्ष में खुशी का माहौल था। थाना पुलिस के अनुसार बारात चढ़त के दौरान बारातियों ने जमकर शराब पी और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने इन लोगों को काफी समझाया, लेकिन नहीं माने तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और लाठी डंडे चल गए। इसी बीच बारात में भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि दुल्हन पक्ष और ग्रामीणों ने दूल्हे सहित लगभग एक दर्जन बारातियों को बंधक बना लिया। घटना की जानकारी कन्या को हुई तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बारातियों को छुड़ाया। क्षेत्राधिकारी बरला सूरज सिंह यादव ने बताया कि दूल्हे और बारातियों ने शराब पीकर हंगामा काटने पर दोनों पक्षों में विवाद के साथ मारपीट हो गई। कन्या ने इस शादी से इनकार करने पर दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया। बंधक बनाने की घटना निराधार है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें