फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहजाद खर्चे का हिसाब दे, तब होगी आगे बात

Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। एएमयू छात्र संघ के निलंबित अध्यक्ष शहजाद आलम से अनुशासन समिति ने करीब 15 लाख रुपये का हिसाब मांगा है। ब्योरा देने के बाद ही निलंबन से संबंधित मसले पर आगे बात होगी। इसके साथ ही अनुशासन समिति ने मारपीट के आरोपी एक छात्र को एक सत्र के लिए डिबार तो दूसरे छात्र को एनआरएससी कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रो. वीसी सैयद अहमद अली की अध्यक्षता में एएमयू अनुशासन समिति की बैठक हुई। इसमें निलंबित छात्रसंघ अध्यक्ष शाहजाद आलम पर विचार किया गया।
अनुशासन समिति ने स्पष्ट कर दिया कि पहले शहजाद आलम अपने समय में यूनियन हॉल में खर्च हुए करीब 15 लाख रुपये का ब्योरा दें, उसके बाद उनके बाद उनके निलंबन वापसी पर विचार किया जाएगा। प्रोक्टर डॉ. जमशेद सिद्दकी ने बताया कि समिति द्वारा निलंबित छात्र संघ अध्यक्ष से खर्चे का हिसाब मांगा गया है।
इसके अतिरिक्त 26 अप्रैल को आफताब हॉल में छात्रों के बीच मारपीट के मामले में मो.
सईद नामक छात्र को एक एनआरएससी (नॉन रेजिडेंट स्टूडेंट सेंटर) तथा यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक में मारपीट के आरोपी छात्र इमरान को एक सत्र के लिए डिबार कर दिया गया है। बैठक में प्रो. वीसी के अतिरिक्त प्रोक्टर, रजिस्ट्रार व तीन फैकल्टी के डीन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें