फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ लूट से थर्राया महानगर

Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। महानगर में बदमाशाें ने 5-6 घंटे के अंदर लूट की ताबड़तोड़ तीन घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। लोधा में हुई लूट की घटना के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी गांधीपार्क इलाके में हुई लूट की घटना से पुलिस अफसर परेशान हो गए।
विज्ञापन

1- बस से सूटकेस लेकर भागे बदमाश, एक दबोचा
एटा के गांव घुमरी निवासी ममता यादव अपनी ननद ज्योति को बीएड की परीक्षा दिलाकर शुक्रवार सुबह रोडवेज बस से घर लौट रही थी। बस में उनके पीछे-पीछे तीन युवक भी सवार हो गए। नौरंगाबाद के पास युवकों ने उनके सूटकेस को कब्जे में कर लिया। एटा चुंगी के पास शक होने पर ममता ने सूटकेस को अपनी ओर लेना चाहा तभी ड्राइवर ने यात्रियाें को चढ़ाने के लिए बस रोक दी, तभी तीनाें युवक बस से सूटकेस लेकर भागने लगे। शोर मचाने पर पब्लिक ने पीछा कर एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दो सूटकेस लेकर भाग निकले। सूटकेस में 5 हजार रुपये, तीन सोने की अंगूठी, पेंडल और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने दबोचे गए युवक से पूछताछ करके अन्य आरोपियाें की तलाश शुरू कर दी।
2- रिकवरी ऑफिसर से 68 हजार की लूट
छर्रा के गांव रुखाला निवासी जितेंद्र कुमार दिल्ली की माइक्रो फाइनेंस कंपनी में रिकवरी ऑफिसर है। जितेंद्र शुक्रवार दोपहर अकबरपुर, हैवतपुर आदि गांवाें से पैसे की वसूली कर बाइक से लोधा थाना क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग की ओर जा रहा था। इस दौरान वह रास्ते में रुका तभी पीछे से काली पल्सर पर आए दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर उससे 68 हजार लूट लिए। पुलिस ने बदमाशाें को पकड़ने के लिए चेकिंग के आदेश दिए। पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

3-स्कूलकर्मी से 1.30 लाख लूटे दो बदमाश दबोचे
खैर के गांव तेहरा निवासी मनोज शर्मा गांव चौधाना स्थित स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसके चाचा रिषीपाल सिंह का इलाज मथुरा में चल रहा है। चाचा के इलाज के लिए उसने 1.30 लाख रुपये रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से निकाले। इसके बाद मनोज पैदल ही गांधीपार्क बस स्टैंड पहुंचा और मथुरा जाने के लिए बस में चढ़ने लगा। इसी दौरान पीछे से काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने उससे थैला छीनकर लिया और एटा चुंगी की ओर फरार हो गए। उधर, लूट के बाद पुलिस बदमाशाें को पकड़ने में जुट गई। पुलिस से पकड़ने जाने के डर से बदमाशाें ने सिंधौली के पास रुपये फेंकना शुरू कर दिया। चर्चाएं हैं कि पुलिस ने घेराबंदी करके दो बदमाशों को दबोच लिया। हालांकि पुलिस बाइकर्स से पूछताछ करने की जानकारी दे रही है लेकिन लुटेरे पकड़ने के मामले पर चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें