फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में भी दिखेगा अब ट्रेन को सिग्नल

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। ‘जहां न पहुंचे रवि, वहां पहुंचे कवि’ यही कहा जाता है लेकिन वैज्ञानिक सोच पर भी यही बात लागू होती है। वैज्ञानिक अपने समय से आगे की तस्वीर बनाता है। एएमयू के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के रोबो क्लब के सदस्यों ने अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए शानदार डिवाइस तैयार कीं। सह कुलपति ने इन मॉडल को देखकर विज्ञानियों की सराहना की। कोहरे की स्थिति में ट्रेन के सिग्नल से इंटरेक्ट करने वाली मानव रहित डिवाइस ऑपरेट करके दिखाई तो सह कुलपति पूछ बैठे क्या आपने इसकी उपयोगिता के विषय में रेल मंत्रालय को बता दिया?...इस पर माहौल में हंसी की फुलझड़ी छूट गई। इसके अलावा रोबोटिक आर्म, गमले में पानी की जरूरत बताने वाला सेंसर, रिमोट कंट्रोल से ऑपरेट होने वाली बोट, ओटोमेटेड डोर एंट्री आदि को शानदार तरीके से डिस्प्ले किया गया। सह कुलपति सैयद अहमद अली ने छात्रों से कहा कुछ नया सोचो, केवल बीटेक की डिग्री से काम नहीं चलेगा। इस मौके पर रोबो क्लब के फराज अहमद, अमित चावला, शाहरुख अशरफ, रजत अग्रवाल, सिद्धिका वार्ष्णेय, योशिता वार्ष्णेय, अदिति वार्ष्णेय, मरियम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें