फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के दौरान छत से गिरकर युवक की मौत

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडौस। थाना क्षेत्र के गांव कसेरू में शुक्रवार को एक व्यक्ति की झगड़े के दौरान छत से गिरकर घायल होने के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के समय उक्त व्यक्ति नामकरण संस्कार की दावत में आया हुआ था। जबकि दूसरा व्यक्ति भी छत से गिरकर जख्मी हो गया। सूत्रों के अनुसार उसके गुम चोटें आई हैं और वह कहीं अज्ञात स्थान पर अपना इलाज करा रहा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

गांव कसेरू में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब सुभाष के नाती का नामकरण संस्कार था। इस उपलक्ष्य मेें गांव के उनके कुछ खास लोगों को दावत दी गई थी। पंकज और गंगाराम भी दावत में मौजूद थे। दावत के दौरान इनमें किसी बात को लेकर छींटाकशी शुरू हुई जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। झगड़े के दौरान गंगाराम सिर के बल छत से नीचे जा गिरा और उसके सिर में कोई नुकीला पत्थर जा लगा। इससे वह लहूलुहान हो गया। पंकज भी अपना संतुलन नहीं बना पाया और वह भी छत से नीचे गिर गया। बताया जाता है कि उसके गुम चोटें आई हैं।
गंभीर रूप से घायल गंगाराम पुत्र नत्थीलाल शर्मा को परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल अलीगढ़ ले जाने लगे तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने गंगाराम को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। गंगाराम अपने माता-पिता का अकेला बेटा था। करीब तीन चार वर्ष पूर्व गंगाराम की पत्नी की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बाद में गंगाराम का पत्नी की बहन से डेढ़ वर्ष पूर्व विवाह हो गया। पहली पत्नी से उसे एक लड़का और एक लड़की है। दूसरी पत्नी से 15 दिन पूर्व ही एक बेटा हुआ है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पंकज पुत्र रमेश चंद और गंगाराम के मकान आमने-सामने हैं। दोनों में दो तीन बार पूर्व में भी झगड़ा हो चुका है। इसको लेकर आपस में टशन चल रही थी। एसओ चंडौस का कहना है कि उन्हें इस मामले में कोई तहरीर या लिखित शिकायत नहीं प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें