फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर 967.62 करोड़ रुपये बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र के 2.25 लाख उपभोक्ताओं पर 967.62 करोड़ रुपये बिजली बिल का बकाया है। यह धनराशि नगर निगम के सालाना बजट (427.04 करोड़ रुपये) से दोगुना है। विद्युत विभाग ने बकाया धनराशि जमा करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना शुरू की है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण मंडल एक और दो (ग्रामीण क्षेत्र) के घरेलू श्रेणी के करीब दो लाख उपभोक्ताओं पर 708 करोड़ रुपये का बकाया है। निजी नलकूप श्रेणी में 25532 उपभोक्ताओं पर 259.62 करोड़ रुपये बकाया है। घरेलू एवं निजी नलकूप श्रेणी के उपभोक्ताओं पर बकाया कुल धनराशि 967.62 करोड़ रुपये है। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एम देवराज ने बकायेदारों को राहत दिलाने के मकसद से 15 दिन के लिए एकमुश्त समाधान योजना शुरू की है।
निर्धारित समय में योजना का लाभ उठाने पर उपभोक्ताओं का 100 प्रतिशत सरचार्ज माफ कर दिया जाएगा यानी ब्याज के 397.74 करोड़ रुपये नहीं देने होंगे। विद्युत वितरण मंडल खंड-2 के अधीक्षण अभियंता राघवेंद्र ने बताया कि बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना सुनहरा अवसर है। अगर सभी बकायेदार योजना का लाभ उठाते हैं तो 397.74 करोड़ रुपये बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें