कोरोना संक्रमण का कहर जिले में जारी है। गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 96 नये संक्रमित सामने आए। इन नये मरीजों के साथ अब जिले में कोरोना ने तीन हजार के आंकड़े को पार कर दिया है। कोरोना मरीजों की कुल संख्या 3079 हो गई है। इनमें से 897 मरीज सक्रिय हैं। 52 को विभिन्न कोविड अस्पतालों से गुरुवार को छुट्टी दी गई।
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक जेएन मेडिकल कालेज, प्राइवेट लैब और एंटीजन टेस्ट किट से आई रिपोर्ट के आधार पर संक्रमित पाया गया। संक्रमितों में मोहन नगर रामबाग कालोनी में 5, महावीर नगर कालोनी में 3, राज नगर कालोनी, आईटीआई में 3, कालीदह इलाके में 3, मलखान सिंह जिला अस्पताल सहित तीन निजी अस्पतालों में 4, हरिदासपुर, खैर में 2, रघुवीपुरी में 2, आईटीएम जेल में 1, गांधी नगर में 7, पावना इंडस्ट्री में 6, आवास विकास में 7, गंगीरी में 6, आसना में 3, छर्रा में 3, अतरौली में 3, शिव विहार में 2 सहित जिले के अलग-अलग इलाकों में 35 मरीज सामने आए। जिलाधिकारी ने देर रात को ही नगर निगम के संक्रमितों के इलाकों में जाकर सैनिटाइजिंग करने सहित स्वास्थ्य विभाग को मरीजों को उनके लक्षणों के आधार पर कोविड अस्पताल या होम आइसोलेशन में भेजने के निर्देश दिए।