फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9500 अभ्यर्थियों ने बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए कराया है पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी द्वारा उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 18 जुलाई को आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रतिभाग करने के लिए अलीगढ़ से 9500 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। जिनके लिए अभी तक अलीगढ़ जनपद में 23 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा के नोडल समन्वयक प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह ने बताया कि आगरा विवि के परिक्षेत्र में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अलीगढ़ से 9500 अभ्यर्थियों के लिए 23 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं। जबकि हाथरस में 2200, कासगंज में दो हजार और एटा में 2890 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है। वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। अंतिम तिथि के बाद फिर से जिलावार डाटा के हिसाब से अन्य केंद्र भी प्रस्तावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें