न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
डीएम चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर एसीएम प्रथम जैनेंद्र सिंह के नेतृत्व में रविवार को प्रशासनिक टीम ने खैर रोड क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान चलाया। जिसमे बिल्डिंग मैटेरियल रख कर अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना ठोंका गया।
जोगेंद्र सिंह पुत्र तुलाराम पर 5 हजार रुपये, सुधीर पुत्र गोकुल सिंह पर 4 हजार रुपये, शेखर बिल्डिंग मैटेरियल पर 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह, सभापति यादव कर अधीक्षक नगर निगम, विशन सिंह, ऋषिपाल सिंह स्वच्छता निरीक्षक मौजूद रहे।