फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी पार्क के नगला माली में पोल के बायकाट का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गांधी पार्क क्षेत्र के नगला माली में गंभीर पेयजल संकट से आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों ने इलाके में मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया है। साथ ही कहा है कि जो भी क्षेत्र में लोगों से वोट मांगने आएगा, उसे जनता के विरोध का सामना करना पड़ेगा। यहां पर पानी की पाइप लाइनें बिछ चुकी हैं। पानी की टंकी भी बन चुकी है। लेकिन पानी की आपूर्ति से उस लाइन को नहीं जोड़ा गया है।

अमर उजाला की टीम जब शनिवार को नगला माली पहुंची तो क्षेत्र की पिंकी सैनी, अंजू सविता, कुंती, मुन्नी, पुष्पा देवी, शकुंतला, राम खिलाड़ी, पप्पू सिंह, मीना देवी, कंचन सिंह, सुखवीर, स्मृति, श्रीमती, अंगूरी, फूलवती, प्रवीन, कमल सिंह, अशोक आदि खाली बाल्टियां लेकर मौके पर आ गए और प्रदर्शन करने लगे। इन्होंने बताया कि दो वर्ष से क्षेत्र में जबरदस्त पानी का संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आपस में लोगों में झगड़े की वजह भी बनता है। यहां पर पानी की पाइप लाइन हैं। टंकी भी बनी है। शुरू में छह सात दिन पानी आया। उसके बाद आज तक पानी नहीं आया। एक सरकारी हैंडपंप है जो पूरे क्षेत्र की आपूर्ति करने के लिए नाकाफी है। कुछ लोगों के घरों में निजी सबमर्सिबल पंप हैं। लेकिन उनसे भी पानी एक सीमा तक ही मांगा जा सकता है। सफाई को लेकर यहां पर आपस में झगड़ा हो जाता है। यह इलाका नगर निगम सीमा में शामिल हुआ है लेकिन सबसे ज्यादा उपेक्षित है। इसी के चलते यहां पर चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें