फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव नजदीक, संगठन की मजबूती पर जोर दें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी की मंगलवार को एक बैठक क्वार्सी स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़ व आगरा-अलीगढ़ के प्रभारी मुख्य जोन इंचार्ज संघ प्रिय गौतम रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तिलक राज यादव ने व संचालन दिनेश चंद्रा ने किया।

बैठक में पूर्व एमएलसी सुनील कुमार ने कहा कि लोभसभा चुनाव नजदीक हैं। सभी कार्यकर्ता बूथ गठन कर सामाजिक भाईचारे पर जोर दें।

आरएसएस और भाजपा समाज में भ्रम फैलाने में लगे हैं। कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती पर जोर दें। संघप्रिय गौतम ने कहा कि पुराना रिकॉर्ड उठाकर देख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब-जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है वह वापस नहीं आई है। क्योंकि भाजपा देश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करती है।

इस मौके पर मुख्य जोन इंचार्ज अलीगढ़ मंडल रणवीर सिंह कश्यप, गजराज सिंह विमल, रोशनलाल माहौर, रघुवीर ऊषवा, सुनील सिंह, ओपी आर्य, महेन्द्रपाल शास्त्री, अशोक सिंह, सरदार मनजीत सिंह, प्रेमपाल मुखिया, हाकिम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें