फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रविवार को खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वी को हराते हुए विभिन्न पुरस्कार जीते। शाम को सात बजे के लगभग प्रतियोगिता का विधिवत समापन जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष विवेक बंसल ने किया।

कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। प्रतियोगिता के दौरान कैडेट व सब जूनियर के विभिन्न भार वर्गों में प्रतियोगिता हुई थी। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मेडल अपने नाम किए।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में सुनील कुमार, बंटी कुमार, शोभित शर्मा, निश्चय चौधरी, फातिमा यूसुफ, मोनिका गुप्ता, पीयूष गौर, बादल कुमार, परवेज दहलवी, अनन्या सिंह, बंटी सिंह आदि मौजूद रहे। जबकि पूरे साल में विशेष रिकार्ड बनाने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों में आंचल आहूजा, कार्तिक राज सिंह, अनन्या सिंह व प्रसून कुमार का विशेष सम्मान किया गया।

स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी
सब जूनियर पुरुष
18 किग्रा में प्रिंस गौर, 23 किग्रा में अक्षय कुमार, 25 किग्रा में दीपेश चौहान, 25 किग्रा फ्रेशर खिलाड़ी में ध्रुवित हरियाणा, 27 किग्रा में भारत राघव व प्रथम कक्कड़, 29 किग्रा में प्रेम करोतिया तथा फ्रेशर में राजकुमार, 32 किग्रा में श्रेष्ठ अग्रवाल तथा फ्रेशर में रोंट उपाध्याय, 35 किग्रा में यश वर्धन सिंह व फ्रेशर योगेंद्र, 38 किग्रा में मयंक कुमार, 41 किग्रा में आर्यन कुमार, 50 किग्रा में हर्ष वर्धन, 50 किग्रा में ऊपर उज्ज्वल कौशिक ने स्वर्ण पदक जीता।

महिला वर्ग
20 किग्रा में स्वर्णिका सिंह, 24 किग्रा से ऊपर महक वर्मा, 26 किग्रा में प्रियांशी, 32 किग्रा में अंशु कुमारी, 35 किग्रा में अवनी सिंह, 38 किग्रा में अंकिता कुमारी, 41 किग्रा में चित्रांशी शर्मा, 47 किग्रा में मैलबिना अग्रवाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

कैडेट पुरुष वर्ग
33 किग्रा में वंश चौधरी, 37 किग्रा में अमन चौधरी, 41 किग्रा में मयंक बघेल, 45 किग्रा में शैलेष पाठक, 57 किग्रा में यशु राजपूत, 65 किग्रा में अरनव कीर्ति और 65 से ऊपर जयदीप सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


महिला वर्ग
41 किग्रा में काजल वर्मा, 44 किग्रा में आंचल आहूजा, 47 किग्रा में भावना गौतम, 55 किग्रा में प्रशंसा अग्रवाल, 55 से ऊपर अनुष्का शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर अपना नाम रोशन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें