फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर नाइट : अशोक मस्ती की मस्ती में झूमे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित ट्रेड फेयर का समापन मंगलवार को हो गया। ट्रेड फेयर के समापन पर बॉलीवुड सिंगर नाइट में अशोक मस्ती की मस्ती में श्रोता खूब झूमे।

बॉलीवुड सिंगर नाइट का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अशोक मस्ती ने एक से एक दमदार प्रस्तुतियां दीं। अशोक मस्ती के साथ लोग भी थिरके। आयोजक मानव महाजन, पवन खंडेलवाल, हरिकिशन अग्रवाल, अजय लिथो, रविकर आर्य, पंकज धीरज ने बताया कि इस फेयर में देश-प्रदेश के उद्योग व्यापार, सरकारी योजनाओं व अन्य के करीब 85 स्टा लगाए गए थे।
विज्ञापन


कहा, फेयर के आयोजन का उद्देश्य अलीगढ़ में इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर की स्थापना कराया जाना है। अगले साल ट्रेड फेयर में विदेश से भी खरीदार बुलाने की योजना है। इससे पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल का सराहनीय पहल है।

आयोजन समिति के मानव महाजन व रविकर आर्य ने बताया की पद्मश्री स्वर्गीय रविंद्र जैन मरणोपरांत, ठाकुर महीपाल सिंह, आशुतोष वार्ष्णेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, शीला गौतम, विजय शेखर, प्रघुम्न सक्सेना, वरिष्ठ अधिवक्ता गीतांजलि शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय गौरव, धनजीत वाड्रा को राष्ट्रीय गौरव, स्वप्निल जैन, सावित्री वार्ष्णेय, राजेश मित्तल, प्रेम किशोर पटाखा, वेद प्रकाश मणि, अशोक अंजुम, डॉ. ऊषा अरोरा, दीक्षा नागपाल, डॉ. नवनीत वार्ष्णेय, रिंकू सिंह, इंजी. रत्नाकर आर्य, दीपक खंडेलवाल, राजाराम मित्र, राजेश यादव, कल्पना जादौन, निक्की अग्रवाल, सिराजुद्दीन शेख, ललित उपाध्याय, डॉ. चंद्रशेखर, मीनाक्षी नागपाल, अनिल नवरंग, डॉ. महेश श्रीवास्तव, डॉ. नागेश वार्ष्णेय, डॉ. शंभू दयाल रावत, अवनीश राही को अलीगढ़ गौरव सम्मान दिया गया।

वहीं, समाज सेवी संस्था मानव उपकार, अग्रवाल युवा संगठन, श्री राधा रमण चिकित्सालय समिति, वात्सल्य, आहुति, हनुमान सेवा समिति, चेतन आश्रम, चाइल्ड हेल्पलाइनए, पूर्व सैनिक परिषद् अलीगढ़ कल्चरल क्लब, डेजीनर ग्रुप, गृहलक्ष्मी फाउंडेशन, हरीतिमा, आर्यसमाज, अलीगढ़ हेल्पलाइन, उड़ान को सम्मानित किया गया। डांस में आर्यन एकेडमी विजेता रही।

द बेस्ट डांस इंस्टीट्यूट अवार्ड चैंपियनशिप का शुभारंभ विनीत अग्रवाल जीएल, पंकज ज्वैलर्स, बांके बिहारी बंसल व प्रदीप अग्रवाल मिल्कबार ने किया। कंपटीशन में कुनाल ठाकुर का डीडीसी डांस ग्रुप व मोहम्मद जाबिर का डी स्टार डांस ग्रुप उप विजेता रहा।
विज्ञापन


इस अवसर पर ज्ञानेंद्र मिश्र, अनिल सेंगर, हिमांशु मित्तल, राजकुमार सारस्वत, सौरभ बालजीवन, विशाल गुप्ता, नितिन गुप्ता छर्रा, राज सक्सेना, लोकेश चौधरी, विनोद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें