न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
छर्रा रफातपुर में चली आ रही विवादित जमीन पर उप्र राजस्व परिषद अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने न्यायालय के अंतिम आदेश तक जमीन को यथा स्थिति में रहने के आदेश दिए हैं।
बता दें कि छर्रा रफातपुर गांव में सड़क किनारे एक खाली जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई थी।
इस जमीन पर एसडीएम अतरौली ने संज्ञान लिया और कार्रवाई प्रारंभ की। प्रार्थी के मुताबिक जमीन में कब्जे आदि को को कब्जा मुक्त करने में अधिकारियों ने भी ढिलाई बरती है।
आरोप है कि जमीन पर उक्त विवाद को आपसी समझौते से दबंग हड़पना चाहते हैं। इस संबंध में प्रार्थी ने लखनऊ स्थित उप्र राजस्व परिषद में प्रार्थना पत्र दिया।
जिसका संज्ञान लेते हुए राजस्व परिषद अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने इस वाद को दूसरे न्यायालय में स्थानांतरित करने तथा अधिकारियों को न्यायालय के अंतिम आदेश तक जमीन को यथा स्थिति में रखने के आदेश दिए हैं।