फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बजट के कैसे लगेंगे 3680 पौधे ?

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन अधिकारी को 3680 पौधे लगाने का लक्ष्य तो प्रमुख सचिव ने दे दिया, लेकिन इन पौधो की खरीददारी समेत अन्य खर्चों के लिए बजट अभी तक आवंटित नहीं किया है। लक्ष्य में से 2944 पौधे 15 अगस्त को लगाने हैं। एआरटीओ प्रशासन ने पौधरोपण में आने वाले खर्चे के लिए 18.40 लाख का बजट प्रमुख सचिव परिवहन से मांगा है। बजट पास होने के बाद आरटीओ दफ्तर के पीछे पड़ी रोडवेज की जमीन पर पौधरोपण का कार्य शुरू हो जाएगा।

प्रमुख सचिव परिवहन ने भेजे पत्र में 3680 पौधे लगाने का लक्ष्य संभागीय परिवहन अधिकारी को दिया है। इसमें भी 15 अगस्त को 2944 पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं, जबकि इसके लिए बजट अभी तक नहीं भेजा है। विभागीय अधिकारियों ने जब वन विभाग, प्रभागीय वनाधिकारी, सामाजिक वानिकी, अलीगढ़ ने पौधे उपलब्ध कराने को कहा तो उन्होंने स्पष्ट मना कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद एआरटीओ (प्रशासन) ने प्रमुख सचिव परिवहन को पौधे लगाने के लिए रोडवेज की खाली पड़ी जमीन को चिह्नित कर 18.40 लाख का बजट मांगा है। इसमें पांच सौ रुपये प्रति पौधे के हिसाब से धनराशि मांगी गई है। एआरटीओ (प्रशासन) रंजीत सिंह ने बताया कि बजट में पौधे की कीमत, पौधा लगाने के लिए गड्ढे खोदने की मजदूरी, कंपोज खाद एवं ट्रीगार्ड की कीमत शामिल है।
विज्ञापन


बजट मिलने ही पौधरोपण का कार्य शुरू हो जाएगा। रोडवेज के अधिकारियों से पौधरोपण की अनुमति मिल गई है। बजट के लिए शासन को पत्र भेजा है। जल्द ही बजट स्वीकृत होने की उम्मीद है।
निर्मल प्रसाद, आरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें