फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी समिति की बैठक में जामिया उर्दू की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शिक्षा निगरानी समिति की बैठक में जामिया उर्दू की शिकायत की गई। समिति के सदस्य डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने जामिया उर्दू में घोटाले का आरोप लगाया। उनका कहना था कि एनजीओ होने के बावजूद कमीशन लेकर वहां फर्जी काम किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त इस्लामिक स्कूल एवं अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्यवाही का आश्वासन दिया।

बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह एवं एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर भी शामिल हुए। डॉ. मानवेंद्र्र्र ने बताया कि एएमयू कुलपति ने लड़कियों की शिक्षा के ड्रॉपआउट पर चिंता प्रकट की। वहीं शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने राजकीय विद्यालय एवं महाविद्यालय में कौशल विकास विषय की वकालत की।
विज्ञापन


डॉ. मानवेंद्र ने बताया कि विज्ञान भवन में बैठक का आयोजन मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में किया गया था। बैठक के बाद उन्होंने राजयमंत्री सत्यपाल सिंह से बातचीत की। एएमयू में एससी, एसटी एवं ओबीसी को आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को मंत्रालय की तरफ से लिखकर दे दिया गया है कि एएमयू अल्पसंख्यक संस्थान नहीं है।
विज्ञापन


मेरे पास केंद्र सरकार का जीओ है। अपना कोर्स पढ़ाने एवं प्रमाण पत्र निर्गत करने का अधिकार जामिया उर्दू को है। कुछ फर्जी लोग गलत नीयत से आरोप लगाते रहते हैं। जरूरत पड़ी तो उनसे विधिक तरीके से निपटेंगे। - फरहत अली, जामिया उर्दू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें