फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पार्षद, बेटे ने खुद को घ ोषित कर दिया क्षेत्रीय पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अभी तक तो पत्नी के पार्षद होने पर पार्षद पति लिखने की परंपरा देखी जा रही थी, लेकिन एक भाजपा नेता ने दो कदम आगे जाते हुए फेसबुक एकाउंट पर खुद को वार्ड संख्या 12 का पार्षद ही घोषित कर दिया।

जबकि हकीकत में इस वार्ड से उनकी मां पार्षद हैं। भाजपा नेता के इस कदम पर फेसबुक पोस्ट पर ही कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। जबकि नेता पार्षद दल इस मामले को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष उठाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


नौरंगाबाद वार्ड संख्या 12 से भाजपा की विजय देवी पार्षद हैं, लेकिन इनके बेटे मीनेश भारद्वाज ने फेसबुक पर खुद को ही पार्षद घोषित कर दिया। उनकी इस पोस्ट पर भाजपा के विनोद पाठक ने प्रतिक्रिया की है कि ‘मीनेश क्षेत्रीय पार्षद तो तुम्हारी माता जी हैं फिर तुम क्षेत्रीय पार्षद कैसे हुए, जरा बताओ’।

उन्होंने आगे कहा है कि पार्षद का काम देखने वाले पार्षद प्रतिनिधि हो सकता है, पार्षद नहीं। इस बात को लेकर पार्टी में भी जमकर चर्चा है। मामला सामने आने के बाद अब पदाधिकारी इस मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


वार्ड संख्या 12 से मीनेश भारद्वाज की माता जी पार्षद हैं। वह उनके बेटे हैं। वैसे बोर्ड बैठक में पार्षद ही शामिल होते हैं। उनके किसी प्रतिनिधि या अन्य किसी व्यक्ति को आने की इजाजत नहीं होती है।
- ठा. पुष्पेंद्र सिंह जादौन, उप सभापति, नगर निगम कार्यकारिणी

मेरी माताजी बहुत वृद्ध हैं। उनका सारा काम मैं ही देखता हूं। मैं भूलवश फेसबुक पर लिख गया। अब में सभी जगह से वह सब हटा कर सही पदनाम लिख रहा हूं।
- मीनेश भारद्वाज, पार्षद के पुत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें