न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
आटे से ब्राउन ब्रेड बनाने वाली गभाना का एक फैक्ट्री में एफडीए की टीम ने बुधवार को छापा मारा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि फैक्ट्री परिसर में काफी गंदगी मिली है।
इसको लेकर विभागीय नोटिस फैक्ट्री प्रबंधन के नाम से दिया गया है। ब्रेड बनाने में इस्तेमाल होने वाले मैदा, रिफाइंड और अन्य मिश्रणों के नमूने भरे गए हैं। इनकी जांच के लिए नमूने लैब भेजे जा रहे हैं। मौके पर 300 बोरी मैदा मिली है जिसको सील कर दिया गया है।
वहां साफ सफाई, ब्रेड बनाने में इस्तेमाल होने वाले अव्यव और अन्य सवालों के जवाब फैक्ट्री संचालक नहीं दे पाए हैं। इन सभी पर सवाल जवाब किया गया है। नमूने गुरुवार को लैब भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।